वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

खबरे |

खबरे |

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट
Published : Oct 19, 2023, 10:43 am IST
Updated : Oct 19, 2023, 10:43 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

निफ्टी 137.5 अंक फिसलकर 19,533.60 पर रहा।

मुंबई : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोष की निकासी के बीच शुरुआत कारोबार में घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन लगातार गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआत 490.44 अंक गिरकर 65,386.58 पर आ गया। निफ्टी 137.5 अंक फिसलकर 19,533.60 पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।

इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM