वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी

खबरे |

खबरे |

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी
Published : Oct 20, 2023, 10:50 am IST
Updated : Oct 20, 2023, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नेस्ले, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे। अ

मुंबई : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को भी घरेलू बाजारों में गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 320.63 अंक गिरकर 65,308.61 पर आ गया। निफ्टी 106 अंक फिसलकर 19,518.70 पर पहुंचा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई।

नेस्ले, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,093.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM