कोटक महिंद्रा बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये

खबरे |

खबरे |

कोटक महिंद्रा बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये
Published : Oct 21, 2023, 3:50 pm IST
Updated : Oct 21, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Kotak Mahindra Bank's net profit in the second quarter increased by 24 percent to Rs 3,191 crore.
Kotak Mahindra Bank's net profit in the second quarter increased by 24 percent to Rs 3,191 crore.

बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी बढ़कर 5.22 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 5.17 प्रतिशत था।

New Delhi: निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये हो गया। प्रमुख कारोबार से आय बेहतर होने एवं फंसा कर्ज कम होने से बैंक का प्रदर्शन सुधरा है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,581 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय 13,507 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,925 करोड़ रुपये थी।आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 23 प्रतिशत बढ़कर 6,297 करोड़ रुपये हो गयी। जुलाई-सितंबर, 2022 की अवधि में यह 5,099 करोड़ रुपये रही थी।

बीती तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी बढ़कर 5.22 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 5.17 प्रतिशत था। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर भी बैंक का प्रदर्शन सुधरा है। समीक्षाधीन अवधि में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर सकल कर्ज का 1.72 प्रतिशत हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2.08 प्रतिशत थी।

इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध एनपीए भी गिरकर 0.37 प्रतिशत पर आ गया जो साल भर पहले 0.55 प्रतिशत था। आलोच्य अवधि में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 21.7 प्रतिशत था।

एकीकृत आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 4,461 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3,608 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय एकीकृत आधार पर 21,560 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 17,435 करोड़ रुपये थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM