शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 118 अंक की बढ़त
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 118 अंक की बढ़त
Published : Jan 23, 2023, 11:28 am IST
Updated : Jan 23, 2023, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex rises over 400 points in early trade, Nifty gains 118 points
Sensex rises over 400 points in early trade, Nifty gains 118 points

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 412.73 अंक या 0.68 फीसदी चढ़कर 61,034.50 पर पहुंच गया। 25 कंपनियों के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

मुंबई : सकारात्मक तिमाही परिणामों के बाद आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों के लाभ में जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 412 अंक चढ़कर 61,000 के स्तर के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी में 118 अंकों की बढ़त हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 412.73 अंक या 0.68 फीसदी चढ़कर 61,034.50 पर पहुंच गया। 25 कंपनियों के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, व्यापक एनएसई निफ्टी 118.80 अंक या 0.66 फीसदी बढ़कर 18,146.45 अंक पर था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एसबीआई और इंफोसिस के शेयरों के लाभ में कारोबार करने से दोनों सूचकांकों में बढ़त हुई।

सेंसेक्स में, पॉवर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, एचयूएल और नेस्ले बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा 1.6 फीसदी की गिरावट हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स भी नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 87.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM