सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 850 रुपये टूटी

खबरे |

खबरे |

सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 850 रुपये टूटी
Published : Sep 26, 2023, 6:21 pm IST
Updated : Sep 26, 2023, 6:21 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 New Delhi: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 850 रुपये की गिरावट के साथ 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,912 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की अटकलों के बीच अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड आय में मजबूत बढ़त के कारण कॉमेक्स में सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर फिसल गया।

इस बीच, वायदा कारोबार में सोने का अक्टूबर अनुबंध 30 रुपये गिरकर 58,671 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसके अलावा एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर अनुबंध 111 रुपये टूटकर 72,039 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM