सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 189 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 189 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत
Published : Jul 27, 2023, 10:54 am IST
Updated : Jul 27, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
 representational Image
representational Image

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर 1.62 प्रतिशत चढ़ गया।

मुंबई: विदेशी कोषों के प्रवाह और कुछ शेयरों में ताजा लिवाली से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में वृद्धि उम्मीद के अनुकूल रही है। ऐसे में शेयर बाजारों के सकारात्मक दायरे में रहने की उम्मीद है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188.56 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,895.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69.35 अंक या 0.35 प्रतिशत के लाभ से 19,847.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर 1.62 प्रतिशत चढ़ गया।

भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, सनफार्मा और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का बाजार लाभ में थे। बुधवार को यूरोपीय बाजार व्यापक रूप से नुकसान में बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM