अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 81.77 पर आया

खबरे |

खबरे |

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 81.77 पर आया
Published : Nov 28, 2022, 5:49 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 5:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Rupee falls 6 paise to 81.77 against US dollar
Rupee falls 6 paise to 81.77 against US dollar

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत बढ़कर 106.39 पर पहुंच गया।

मुंबई  :  घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 81.77 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी कोषों की आवक से रुपये की गिरावट सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 81.81 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे टूटकर 81.77 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले एक पैसे की कमजोरी के साथ 81.71 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत बढ़कर 106.39 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.58 फीसदी गिरकर 81.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 369.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM