अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.61 पर

खबरे |

खबरे |

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.61 पर
Published : Aug 29, 2023, 10:33 am IST
Updated : Aug 29, 2023, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
Rupee rises 2 paise to 82.61 against US dollar
Rupee rises 2 paise to 82.61 against US dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला, और फिर 82.62 के निचले स्तर पर आ गया।

मुंबई: विदेश में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.61 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। दूसरी ओर विदेशी कोषों की निकासी ने रुपये की बढ़त सीमित की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला, और फिर 82.62 के निचले स्तर पर आ गया। खबर लिखे जाने तक यह डॉलर के मुकाबले 82.61 पर था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 82.63 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत घटकर 103.85 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत गिरकर 84.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,393.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM