वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा

खबरे |

खबरे |

वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा
Published : Sep 29, 2023, 6:18 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 114.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 19,638.30 पर बंद हुआ।

मुंबई : अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच धातु, वित्तीय एवं ऊर्जा शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय बाजारों में तेजी लौट आई। सेंसेक्स 320 अंक चढ़ गया जबकि निफ्टी में 115 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 320.09 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 65,828.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 643.33 अंक तक उछलकर 66,151.65 पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 114.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 19,638.30 पर बंद हुआ।

इस तरह सेंसेक्स और निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट से उबरने में सफल रहे। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 610.37 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 65,508.32 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत टूटकर 19,523.55 अंक पर रहा था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में एनटीपीसी सर्वाधिक तीन प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक भी चढ़कर बंद हुईं।

दूसरी तरफ पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। हांगकांग, चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया में बाजार बंद रहे। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM