कमजोर वैश्विक रूझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में आई गिरावट
कमजोर वैश्विक रूझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में आई गिरावट
Published : Jan 31, 2023, 10:55 am IST
Updated : Jan 31, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex, Nifty fall in early trade amid weak global trends
Sensex, Nifty fall in early trade amid weak global trends

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 203.74 अंक गिरकर 59,296.67 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 52.8 अंक की गिरावट के साथ 17,596.15 अंक पर था।

मुंबई : वैश्विक बाजारों में कमजोरी और आम बजट से पहले निवेशकों के सतर्क रूख अपनाने की वजह से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने से भी बाजार प्रभावित हुआ।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 203.74 अंक गिरकर 59,296.67 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 52.8 अंक की गिरावट के साथ 17,596.15 अंक पर था।

सेंसेक्स में, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पॉवर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन में बढ़त देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में, सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग गिरावट के साथ सौदे कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में 169.51 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,500.41 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.60 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,648.95 अंक पर बंद हुआ था।.

इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 फीसदी बढ़कर 84.92 डॉलर प्रति बैरल पर था।.

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 6,792.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM