Lemon auction news: भगवान शिव को चढ़ाए गए नींबू की ₹35,000 में हुई नीलामी

खबरे |

खबरे |

Lemon auction news: भगवान शिव को चढ़ाए गए नींबू की ₹35,000 में हुई नीलामी
Published : Mar 10, 2024, 8:04 pm IST
Updated : Mar 10, 2024, 8:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Lemon offered to Lord Shiva was auctioned for ₹35,000 news in hindi
Lemon offered to Lord Shiva was auctioned for ₹35,000 news in hindi

15 भक्तों ने नीलामी में भाग लिया और इरोड के एक भक्त को एक नींबू 35,000 रुपये में बेचा गया।

Lemon auction news in hindi: तमिलनाडु के इरोड के एक गांव से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि गांव में हुई एक निलामी में एक नींबू 35,000 रुपये में बिका। जिसकी अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

दरसल इरोड से 35 किमी दूर शिवगिरी गांव के पास पझापूसियन मंदिर में शुक्रवार रात मनाए गए महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान भगवान शिव को चढ़ाए गए नींबू और फलों सहित अन्य वस्तुओं की नीलामी की गई।

वहीं इस मामले को लेकर मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 15 भक्तों ने नीलामी में भाग लिया और इरोड के एक भक्त को एक नींबू 35,000 रुपये में बेचा गया। मंदिर के पुजारी ने नीलाम हुआ नींबू सबसे अधिक बोली लगाने वाले को सौंप दिया।

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सबसे अधिक बोली लगाता है और नींबू प्राप्त करता है, उसे आने वाले वर्षों में समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद मिलता है।

बता दें कि यहां पर महाशिवरात्रि बहुत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाती है, जो भगवान शिव के विनाशकारी और दयालु दोनों पहलुओं की पूजा का प्रतीक है। भक्त आध्यात्मिक विकास, समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए उपवास, ध्यान और रात्रि जागरण सहित विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। ऐसे में इस निलामी को लेकर लोग काफी चर्चाए कर रहें है।

(For more news apart Lemon offered to Lord Shiva was auctioned for ₹35,000 News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बापू बलकौर सिंह की दिमाग को खोल देने वाली बातें, बादलों की पंथक राजनीति की खोल दी पोल

01 Apr 2025 1:56 PM

'हमें खुशी है कि हमारी उम्मीद से ज्यादा उसे सजा मिली बलात्कारी बजिंदर को', पीड़ित महिला का पति आया कैमरे के सामने

01 Apr 2025 1:51 PM

पंजाब को मिला Advocate Gernal... मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद, देखें इंटरव्यू

31 Mar 2025 5:48 PM

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM