भोजपुरी के विकास के लिए बड़े कलाकारों के साथ डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप करेगी 'सारेगामा हम भोजपुरी' : विक्रम मेहरा

खबरे |

खबरे |

भोजपुरी के विकास के लिए बड़े कलाकारों के साथ डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप करेगी 'सारेगामा हम भोजपुरी' : विक्रम मेहरा
Published : Jan 19, 2023, 5:57 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 5:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Saregama Hum Bhojpuri will do distribution partnership with big artists for the development of Bhojpuri: Vikram Mehra
Saregama Hum Bhojpuri will do distribution partnership with big artists for the development of Bhojpuri: Vikram Mehra

इस गाने के शानदार म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा और अंजली झा कल्लू के साथ धमाल मचाती नजर आई हैं। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

पटना , (राकेश कुमार) :   युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ आज पटना के होटल लेमन ट्री में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज कर दिया गया, जहां खुद अरविंद अकेला कल्लू और सारेगामा के एमडी विक्रम मेहरा भी मौजूद रहे। इस गाने को आज कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल के साथ सारेगामा हम भोजपुरी ने कॉलिब्रेशन के साथ रिलीज किया गया है और यह रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। इस गाने में कल्लू के नटखट अंदाज को भुनाया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि पहली बार कल्लू ने सारेगामा से कॉलिब्रेट कर कोई गाना रिलीज किया है। सारेगामा कई अन्य कलाकारों के साथ भी भविष्य में कॉलिब्रेशन कर गाने रिलीज करेगी। इसको लेकर सारेगामा के एमडी विक्रम मेहरा ने कहा कि सारेगामा हिंदुस्तान की सबसे पुरानी और बड़ी कंपनी है। 125 साल पुरानी कंपनी है। साढ़े 3 साल पहले हमें लगा कि देश की सबसे अधिक बोली जानी वाली दूसरी भाषा है भोजपुरी। उसको समझने और बोलने वाले इतने लोग है।

देश  के हर हिस्से में भोजपुरी म्यूजिक को दिखाएं, हमने बड़ा इनवेस्टमेंट करना शुरू किया। मुझे बड़ा गर्व है कि हमने भोजपुरी म्यूजिक का कुछ हद तक चेहरा बदला है। अब लोग भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी इसकी डिमांड बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हम आने वाले दिनों में फिल्में भी बनाएंगे। गानों की तरह इसमें भी बदलाव देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे बड़े कलाकारों के साथ भी डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप करेंगे, और दूसरे कलाकारों के साथ में करेंगे।, आज पूरे देश में सारेगामा पहली बार यह पार्टनरशिप कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के साथ कर रहा है।  

विक्रम मेहरा ने कहा कि भोजपुरी भाषा किसी से कम नहीं और न ही इसकी लोकप्रियता कम है। बस जरूरत है एक क्वालिटी कंटेन्ट के साथ आने की, जिसे दर्शक दिल खोल कर प्यार और आशीर्वाद देते हैं। इस चीज को सारेगामा हम भोजपुरी ने समझा और भुनाया है। आपको जानकार हैरत होगी कि यूट्यूब पर टॉप 10 में बॉलीवुड की गानों को जगह नहीं मिला, लेकिन भोजपुरी गाने ने इस लिस्ट में जगह बनाई।

उसमें भी सारेगामा हम भोजपुरी का एक गाना रहा। यह हमारे लिए गर्व की बात है और इस बात का सुकून है कि हमने जिस ट्रेंड को शुरू किया। उसे दर्शकों ने दिल खोल कर गले लगाया और दूसरे मेकर्स भी इस रास्ते पर चल निकले हैं। मेहरा ने कहा कि एक सार्थक भोजपुरी म्यूजिक में कल्लू का गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ भी आपको समर्पित है। जरूर सुनिए और अपनी राय भी दीजिए।  वहीं, कल्लू ने कहा कि गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ मस्त गाना है।

इसमें सबों को बेहद मजा आने वाला है। यह कमर्सियल होने के साथ बेहद मनोरंजक भी है। हमने इसे खूब इन्जॉय किया और उम्मीद है, हमारा यह गाना आप सबों के जेहान में उतर जाएगा और आपका खूब सारा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने सारेगामा हम भोजपुरी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि हम भोजपुरी इस इंडस्ट्री में एक क्रांति लेकर आई है, जिसका समर्थन सबों को करना चाहिए। तभी आपनी माटी की भाषा का स्तर ऊंचा होगा। साथ ही हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि आप कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड चैनल को सबस्क्राइब कर लें।    आपको बता दें कि  गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है।

इस गाने के शानदार म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा और अंजली झा कल्लू के साथ धमाल मचाती नजर आई हैं। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है और लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी का है। ईपी सितोष यादव  हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और बिक्रम पासवान हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM