गंदे कपड़ों के कारण बुजुर्ग किसान को मेट्रो में सफर करने से रोका, टिकट होने के बावजूद नहीं दी एंट्री!

खबरे |

खबरे |

गंदे कपड़ों के कारण बुजुर्ग किसान को मेट्रो में सफर करने से रोका, टिकट होने के बावजूद नहीं दी एंट्री!

By : DISHANT

Published : Feb 27, 2024, 7:03 pm IST
Updated : Feb 27, 2024, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Due to dirty clothes, an elderly farmer was stopped from traveling in the metro
Due to dirty clothes, an elderly farmer was stopped from traveling in the metro

किसान को गंदे कपड़ों का हवाला देकर मेट्रो कर्मी ने मेट्रो में नहीं चढ़ने दिया।

Farmer in Bengaluru Metro news in hindi: सिर पर सामान की गठरी रख मेट्रो स्टेशन गए एक बुजुर्ग किसान को मेट्रो में न चढ़ने देने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा हैं। जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति को गंदे कपड़ों का हवाला देकर मेट्रो कर्मी ने मेट्रो में नहीं चढ़ने दिया। हाथ में टिकट भी थी लेकिन उसके बाद भी उनको मेट्रो में चढ़ने से साफ मना कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक वीडियो बेंगलुरु के राजाजी नगर मेट्रो स्टेशन की है। जहां के स्टाफ ने एक बुजुर्ग किसान को इसलिए चढ़ने से रोक दिया क्योंकि उसके गंदे कपड़े थे। इसकी जो वीडियो सामने आई उसमें अधिकारी यह कहते दिखे कि वह बुजुर्ग मेट्रो में नहीं जा सकते। हालांकि अधिकारियों के इस रवैये को देख वहां मौजूद यात्री ने इसका विरोध किया और अधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाई और सवाल पूछा कि क्या मेट्रो में सफर करने के लिए क्या कोई ड्रेस कोड है? कार्तिक नाम के व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह उन्हें वो नियम दिखाएं जिसमें मेट्रो में जाने के लिए कोई ड्रेस कोड हो।

वीडियो वायरल हुई तो लोगों ने भी इसका जमकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि क्या मेट्रो में जाने के लिए ड्रेस की जरूरत है। तो वहीं लोगों ने कार्तिक नाम के व्यक्ति की भी तारीफ की...

लोगों ने दी प्रतिक्रियालोगों ने दी प्रतिक्रिया

लोगों ने दी प्रतिक्रियालोगों ने दी प्रतिक्रिया

लोगों ने दी प्रतिक्रियालोगों ने दी प्रतिक्रिया

हालांकि कार्तिक के साथ-साथ जब अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया तो बुजुर्ग किसान को मेट्रो में सफर करने दिया गया... लेकिन तब तक यह वीडियो वायरल हो चुकी थी.... जिसके बाद लोगों ने अधिकारियों पर एक्शन की मांग की....

इसे देखते हुए बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने किसान को रोकने वाले सिक्योरिटी सुपरवाइजर को टर्मिनेट कर दिया है। साथ ही ट्वीट कर इस घटना पर खेद भी व्यक्त किया BMRCL ने लिखा- मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। राजाजी नगर मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को टर्मिनेट कर दिया गया है। यात्री को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दी प्रतिक्रियाबेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दी प्रतिक्रिया

(For more news apart from Due to dirty clothes, an elderly farmer was stopped from traveling in the metro, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बापू बलकौर सिंह की दिमाग को खोल देने वाली बातें, बादलों की पंथक राजनीति की खोल दी पोल

01 Apr 2025 1:56 PM

'हमें खुशी है कि हमारी उम्मीद से ज्यादा उसे सजा मिली बलात्कारी बजिंदर को', पीड़ित महिला का पति आया कैमरे के सामने

01 Apr 2025 1:51 PM

पंजाब को मिला Advocate Gernal... मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद, देखें इंटरव्यू

31 Mar 2025 5:48 PM

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM