इंफोसिस और लिबर्टी ग्लोबल के बीच 1.6 अरब डॉलर का समझौता

खबरे |

खबरे |

इंफोसिस और लिबर्टी ग्लोबल के बीच 1.6 अरब डॉलर का समझौता
Published : Aug 15, 2023, 6:13 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 6:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

समझौते के लिए विनियामक की अनुमति ली जाएगी और प्रासंगिक कार्य परिषदों के साथ परामर्श किया जाएगा।

New Delhi: वीडियो, ब्रॉडबैंड एवं संचार क्षेत्र की कंपनी लिबर्टी ग्लोबल और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस ने मंगलवार को 1.5 अरब यूरो (करीब 1.63 अरब डॉलर) के बहु-वर्षीय समझौते की घोषणा की जिसमें लिबर्टी ग्लोबल के डिजिटल मनोरंजन व संपर्क मंचों का विस्तार किया जाएगा। एक बयान के मुताबिक, इंफोसिस शुरुआती पांच साल की अवधि में लिबर्टी ग्लोबल को अनुमानित रूप से 1.5 अरब यूरो की सेवाएं प्रदान करेगी और आठ साल पूरे होने तक यह सौदा कुल 2.3 अरब यूरो का हो जाएगा। दोनों पक्षों ने शुरुआत में पांच साल का समझौता किया है, जिसे आठ साल और उससे बाद भी बढ़ाने का विकल्प रखा गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘ समझौते के लिए विनियामक की अनुमति ली जाएगी और प्रासंगिक कार्य परिषदों के साथ परामर्श किया जाएगा।’’ लिबर्टी ग्लोबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइक फ्राइस ने कहा कि इंफोसिस के साथ सहयोग को मजबूत करने और विस्तार करने से समाधानों को कई बाजारों तक पहुंचने तथा अधिक ग्राहकों को सकारात्मक अनुभव देने का मौका मिलेगा।

इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सलिल पारेख ने बयान में कहा, "कंपनी इसको लेकर उत्साहित है। यह नवाचार की हमारी संयुक्त यात्रा में एक नया अध्याय रचेगा। हमारे वैश्विक परिचालन की ताकत से सभी बाजारों में व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM