वेंकैया नायडू ने हवादार, किफायती आवास बनाने पर दिया जोर

खबरे |

खबरे |

वेंकैया नायडू ने हवादार, किफायती आवास बनाने पर दिया जोर
Published : Aug 26, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
M. Venkaiah Naidu
M. Venkaiah Naidu

उन्होंने जोर दिया कि इससे लोग इन आवास इकाइयों में बिना किसी शिकायत के रह सकेंगे और अपना समय खुशी से बिता सकेंगे।

हैदराबाद: पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा डेवलपर्स से हवा-रोशनी की पहुंच वाले और किफायती आवास बनाने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (नारेडको) की 25वीं वर्षगांठ पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने “हैपी हाउसिंग फॉर ऑल” का नारा भी दिया।

नायडू ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा डेवलपर्स से आग्रह किया कि आवास ऐसे बनाए जाएं जिनमें पर्याप्त हवा, सूरज की रोशनी और पानी उपलब्ध हो। उन्होंने जोर दिया कि इससे लोग इन आवास इकाइयों में बिना किसी शिकायत के रह सकेंगे और अपना समय खुशी से बिता सकेंगे।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, “रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा क्षेत्र देश के विकास के लिए इतने महत्वपूर्ण हैं कि इन्हें खुशहाल, किफायती और स्वस्थ आवास की नींव पर बनाया जाना चाहिए।” उन्होंने जोर देकर कहा, “इन मूलभूत आवास आवश्यकताओं को पूरा किए बिना रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे के विस्तार का मकसद पूरा नहीं होगा।”

कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के नगर निकाय प्रशासन एवं शहरी विकास मंत्री अदीमुलापू सुरेश, आंध्र प्रदेश के वित्त एवं योजना मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ, तेलंगाना के सड़क, भवन एवं विधायी कार्य और आवास मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी सहित रियल एस्टेट से जुड़ें लोगों ने शिरकत की।

 

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM