New Research: दुनिया भर में पैदा होने बंद हो जाएंगे लड़के! खत्म हो रहा Y क्रोमोशोम, रिसर्च में चौंकाने वाले दावें

खबरे |

खबरे |

New Research: दुनिया भर में पैदा होने बंद हो जाएंगे लड़के! खत्म हो रहा Y क्रोमोशोम, रिसर्च में चौंकाने वाले दावें
Published : Aug 28, 2024, 7:18 pm IST
Updated : Aug 28, 2024, 7:18 pm IST
SHARE ARTICLE
ladke nahi honge paida Y chromosome is ending, Shocking claims in New research
ladke nahi honge paida Y chromosome is ending, Shocking claims in New research

वाई क्रोमोसोम, जो कि पुरुष लिंग निर्धारित करता है धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है, कमजोर पड़ रहा है.

Shocking New Research: हालही में एक रिपोर्ट आई है जिसने चौंकाने वाले दावे किए है. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में धरती पर लड़के पैदा होने बंद हो जाएंगे और सिर्फ लड़कियां ही पैदा होंगी. संसार में लड़को की संख्या धीरे- धीरे कम होती जाएंगी. रिपोर्ट के अनुसार वाई क्रोमोसोम, जो कि पुरुष लिंग निर्धारित करता है धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है, कमजोर पड़ रहा है. एक समय के बाद ये पूरी तरह गायब हो सकता है और  ऐसे में दुनिया में सिर्फ महिलाएं ही रह जाएंगी.

आपको बता दे कि एक महिला की कोख में पल रहा बच्चा लड़का होगा या लड़की, ये उसके क्रोमोसोम्स से तय होता है. अगर कोख में लड़की है तो उसके क्रोमोसोम्स  एक्स होंगे और अगर भ्रूण में पल रहा बच्चा लड़का है तो उसके क्रोमोसोम्स एक्स और वाई होंगे.  एक्स और वाय क्रोमोसोम मिलते हैं तो लड़के का जन्म होता है. 

एक्स क्रोमोसोम में लगभग 900 जीन होते हैं, जो सेक्स से असंबंधित सभी प्रकार के कार्य करते हैं। हालांकि, Y क्रोमोसोम में लगभग 55 जीन होते हैं, जो सभी महत्वपूर्ण SRY जीन को वहन करते हैं और भ्रूण में पुरुष विशेषताओं के विकास को ट्रिगर करते हैं। 

नई रिसर्च के मुताबिक वाई क्रोमोसोम खराब हो रहा है। इसके अनुसार, X और Y की जोड़ी एक साधारण क्रोमोसोम हैं। इससे पता चलता है कि दोनों एक ही समय से थे। इसका मतलब यह होना चाहिए कि 166 मिलियन वर्षों में Y क्रोमोसोम के 900 में से 55 सक्रिय जीन ही बचे हैं। मनुष्य और प्लैटिपस अलग-अलग विकसित हो रहे हैं। एक मोटे आकलन के मुताबिक हर दस लाख साल में इस क्रोमोसोम से 5 जीन कम हो रहे हैं. इस दर पर, अंतिम 55 जीन 11 मिलियन वर्षों में खत्म हो जाएंगे।  अगर वाई क्रोमोशोम खत्म हुए तो लड़कों का जन्म लेना मुश्किल होगा. 


(For more news apart from ladke nahi honge paida Y chromosome is ending, Shocking claims in New research, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM