H3N2 : गोवा सरकार H3N2 संक्रमण पर करेगी बैठक

खबरे |

खबरे |

H3N2 : गोवा सरकार H3N2 संक्रमण पर करेगी बैठक
Published : Mar 14, 2023, 10:43 am IST
Updated : Mar 14, 2023, 10:43 am IST
SHARE ARTICLE
Goa government will hold meeting on H3N2 infection
Goa government will hold meeting on H3N2 infection

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘H3N2 ’ वायरस के संबंध में विभिन्न राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।

पणजी :  गोवा सरकार ‘इन्फ्लूएंजा ए’ के उप स्वरूप ‘H3N2 ’ पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन हो। गोवा में इस साल अभी तक H3N2 का कोई मामला सामने नहीं आया है।

राणे ने सोमवार रात ट्वीट किया, ‘‘मैं कल (मंगलवार) स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग और गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों के साथ ‘इन्फ्लुएंजा ए’ के उप स्वरूप ‘H3N2’ पर चर्चा के लिए एक बैठक करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा और इस पर सप्ताह में एक बार समीक्षा बैठक की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘H3N2 ’ वायरस के संबंध में विभिन्न राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Location: India, Goa, Panaji

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM