जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी गिरफ्तार
Published : Mar 14, 2023, 6:53 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Terrorist arrested in Jammu and Kashmir's Baramulla
Terrorist arrested in Jammu and Kashmir's Baramulla

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान वार मोहल्ला गुंद ब्रात निवासी ओवैस अहमद मीर के रूप में हुई है।

श्रीनगर :  जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोपोर के मदीना बाग मोह में एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में एक पुख्ता सूचना के आधार पर वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती घेराबंदी के दौरान एक आतंकवादी देखा गया जो संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाके की आड़ लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति का आकलन करते हुए सुरक्षा बल अत्यधिक संयम दिखाते हुए और बिना किसी गोलीबारी के आतंकवादी को जिंदा पकड़ने में कामयाब रहे।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान वार मोहल्ला गुंद ब्रात निवासी ओवैस अहमद मीर के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान, एक पिस्तौल, आठ (9 एमएम) गोली, एक पिस्तौल की मैगजीन और एक चीनी हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM