ईडी ने पशु तस्करी मामले में TMC नेता मंडल के सीए को किया गिरफ्तार
Published : Mar 15, 2023, 12:32 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
ED arrests CA of TMC leader board in cattle smuggling case
ED arrests CA of TMC leader board in cattle smuggling case

उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

कोलकाता :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित पशु तस्करी घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल के ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ (सीए) को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार देर शाम शहर में स्थित अपने कार्यालय में करीब सात घंटे तक पूछताछ के बाद सीए मनीष कोठारी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा, “वह हमारे साथ सहयोग नहीं कर रहा है और एक तरह से जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।” अधिकारी के मुताबिक, ईडी अपनी जांच के सिलसिले में कोठारी और बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मंडल से पूछताछ करना चाहती है।

उन्होंने कहा, “मंडल और उनके सीए दोनों से एक साथ पूछताछ करने से निश्चित रूप से हमें जांच में मदद मिलेगी। इस व्यक्ति ने घोटाले में अहम भूमिका निभाई है।” ईडी ने पिछले साल नवंबर में टीएमसी नेता मंडल को गिरफ्तार किया था। उन्हें अगस्त 2022 में पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने हिरासत में लिया था। मंडल को हिरासत में लेने के बाद ईडी उन्हें घोटाले की जांच के लिए नयी दिल्ली ले गई थी। मंडल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM