बिहार के उद्योग मंत्री के रिश्तेदार के घर पर आयकर विभाग ने मारा छापा

खबरे |

खबरे |

बिहार के उद्योग मंत्री के रिश्तेदार के घर पर आयकर विभाग ने मारा छापा
Published : Nov 17, 2022, 3:20 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Income Tax department raided the house of Bihar's Industries Minister's relative
Income Tax department raided the house of Bihar's Industries Minister's relative

आयकर अधिकारी महासेठ के रिश्तेदार के खिलाफ कथित कर चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में पटना स्थित मंत्री के आवास भी गए।

पटना ;  आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के एक रिश्तेदार के पटना स्थित परिसर और राज्य के कुछ अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

आयकर अधिकारी महासेठ के रिश्तेदार के खिलाफ कथित कर चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में पटना स्थित मंत्री के आवास भी गए।

मधुबनी से राजद विधायक समीर महासेठ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हां, आयकर अधिकारी मेरे दूर के रिश्तेदार जितेंद्र जी के खिलाफ जांच के सिलसिले में आज पटना में मेरे घर आए थे। मुझे पता चला है कि आयकर अधिकारी पहले से ही पटना और अन्य जगहों पर मेरे रिश्तेदार से जुड़े परिसरों पर तलाशी ले रहे हैं।”

महासेठ ने कहा, "मैं आपको एक बात स्पष्ट रूप से बता दूं कि यह मामला न तो मुझसे संबंधित है और न ही मेरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।" उन्होंने कहा कि आयकर अधिकारी उनके आवास पर आए और उन्होंने उनके रिश्तेदार के बारे में पूछताछ की।

महासेठ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री हैं। वे मधुबनी सीट से दूसरी बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं।

इस बीच भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने समीर महासेठ के रिश्तेदार के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘नीतीश कुमार सरकार के लगभग सभी मंत्री भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हैं।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM