राजस्थान से मणिपुरतक कांपी धरती,जयपुर में 1 घंटे में 3 बार भूकंप के झटके

खबरे |

खबरे |

राजस्थान से मणिपुरतक कांपी धरती,जयपुर में 1 घंटे में 3 बार भूकंप के झटके
Published : Jul 21, 2023, 10:12 am IST
Updated : Jul 21, 2023, 10:12 am IST
SHARE ARTICLE
epresentational Image
epresentational Image

फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

जयपुर: शुक्रवार तड़के राजस्थान से लेकर मणिपुर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. एक तरफ जहां राजस्थान में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए गए तो वहीं दूसरी तरफ मणिपुर में भी भूकंप से धरती हिल गई.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार अलसुबह 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर के कई हिस्सों में सुबह लगभग चार बजे भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, जयपुर में भूकंप सुबह चार बजकर नौ मिनट पर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया। एनसीएस के अनुसार, इसके बाद भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 22 मिनट पर 3.1 तीव्रता और फिर सुबह चार बजकर 25 मिनट पर 3.4 तीव्रता का भूकंप का झटका आया।

फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

पुलिस नियंत्रण कक्ष ने कहा कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।भूकंप से डरे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और रिश्तेदारों को फोन करने लगे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, ‘‘जयपुर सहित राज्य में कुछ जगहों पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मुझे आशा है कि आप सभी सुरक्षित हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM