Odisha Old Women: 2 किलोमीटर तक रिड़कती हुई पेंशन लेने पहुंची बुजुर्ग महिला, वीडियो हुई वायरल

खबरे |

खबरे |

Odisha Old Women: 2 किलोमीटर तक रिड़कती हुई पेंशन लेने पहुंची बुजुर्ग महिला, वीडियो हुई वायरल
Published : Sep 24, 2024, 8:22 pm IST
Updated : Sep 24, 2024, 8:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Elderly woman walked 2 kilometers to collect pension, video went viral news in hindi
Elderly woman walked 2 kilometers to collect pension, video went viral news in hindi

राज्य सरकार ने इससे पहले अधिकारियों को बुजुर्ग और दिव्यांग लाभार्थियों की पेंशन उनके घर तक पहुंचाने का निर्देश जारी किया था।

Odisha Old Women News In Hindi: ओडिशा के क्योंझर जिले में एक 70 वर्षीय महिला को वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए अपने घर से पंचायत कार्यालय तक लगभग दो किलोमीटर तक रेंगने के लिए मजबूर होना पड़ा। बीमार महिला की पहचान पथुरी देहुरी के रूप में हुई है, जो रायसुआं ग्राम पंचायत की निवासी है और चल नहीं सकती। गांव की सड़क पर रेंगते हुए देहुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

राज्य सरकार ने इससे पहले अधिकारियों को बुजुर्ग और दिव्यांग लाभार्थियों की पेंशन उनके घर तक पहुंचाने का निर्देश जारी किया था।

हालांकि, देहुरी ने कहा कि एक पंचायत अधिकारी ने उन्हें मासिक पेंशन लेने के लिए कार्यालय आने को कहा था और शनिवार को उन्हें वहां पहुंचने के लिए रेंगना पड़ा।

संबंधित ग्राम पंचायत ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के गृह जिले क्योंझर के तेलकोई ब्लॉक के अंतर्गत आती है। तेलकोई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गीता मुर्मू ने पीटीआई को बताया कि वृद्धावस्था पेंशन पहले उनके बैंक खाते में भेजी जाती थी। लेकिन, जब वह बीमार हो गईं और बैंक जाने में असमर्थता जताई तो स्थानीय प्रशासन ने हाथ से पेंशन बांटना शुरू कर दिया।

अब पंचायत विस्तार अधिकारी को हर महीने देहुरी के घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन वितरित करने के लिए कहा गया है। बीडीओ ने बताया कि उसे व्हीलचेयर भी मुहैया कराई गई है। रायसुआन के सरपंच बागुन चंपिया ने कहा कि नागरिक आपूर्ति सहायक देहुरी को उनके घर पर ही राशन उपलब्ध कराएंगे।

(For more news apart from PM Modi met people of Sikh community during his US visit news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM