अलागोआस की क्षेत्रीय सरकार ने पुष्टि की है कि अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 पुरुष, 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।
Brazil Bus Accident: ब्राजील में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। उत्तर-पूर्वी अलागोआस राज्य के ग्रामीण इलाके में 60 यात्रियों से भरी बस एक मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और पलट गई। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। (At Least 15 Dead as Pilgrims’ Bus Crashes in Northeastern Brazil news in hindi)
बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर मोड़ से बस निकाल रहा था, तभी अचानक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। कुछ यात्री बस से कूदकर बच गए, जबकि कई लोग बस के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय चीख-पुकार मच गई और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।
स्थानीय प्रशासन ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया और घायलों को निकालकर तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायल लोगों का इलाज जारी है, जिनमें से कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चालक की लापरवाही या सड़क की खराब स्थिति इस हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है।
अलागोआस की क्षेत्रीय सरकार ने पुष्टि की है कि अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 पुरुष, 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बस ‘Our Lady of Candelaria’ (अवर लेडी ऑफ कैंडेलारिया) धार्मिक उत्सव से लौट रही थी। यह त्योहार हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है और ब्राजील के सेआरा राज्य में इसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।
अलागोआस एविएशन विभाग के निदेशक कर्नल आंद्रे मदीरो ने बताया कि उनकी टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा, “बस मोड़ पर सड़क से उतरकर पलट गई। कुछ यात्री बाहर निकल पाए, जबकि कई लोग बस के नीचे फंस गए। यह बहुत भयानक और असामान्य दुर्घटना थी।”
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
(For more news apart from At Least 15 Dead as Pilgrims’ Bus Crashes in Northeastern Brazil news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)