किसानों की आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बन रही बागवानी : राम कृपाल यादव 
किसानों की आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बन रही बागवानी : राम कृपाल यादव 
Published : Feb 4, 2026, 9:36 pm IST
Updated : Feb 4, 2026, 9:36 pm IST
SHARE ARTICLE
महोत्सव बागवानी क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और अवसरों को सुदृढ़ करने का है प्रभावी मंच
महोत्सव बागवानी क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और अवसरों को सुदृढ़ करने का है प्रभावी मंच

शहर के गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होगा बागवानी महोत्सव 

  • आमजनों एवं विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन

पटना : बिहार सरकार का कृषि विभाग 6 से 8 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में बागवानी महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इसे लेकर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं से इसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। 

उन्होंने कहा कि बागवानी किसानों की आय वृद्धि, कृषि विविधीकरण तथा रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रही है। किसानों, उद्यमियों और युवाओं को बागवानी से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, उन्नत पौध सामग्री तथा फल एवं सब्ज़ी उत्पादन, प्रसंस्करण, संरक्षण और विपणन की आधुनिक प्रणालियों से अवगत कराने के उद्देश्य से बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह महोत्सव बागवानी क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और अवसरों को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा।

इस बागवानी महोत्सव में सब्ज़ी, मशरूम, फल, फल संरक्षण उत्पाद, शहद, पान के पत्ते, गमलों में शोभाकार पत्तीदार पौधे, बोनसाई, जाड़े के मौसमी फूलों के पौधे, विभिन्न प्रकार के कैक्टस एवं सक्युलेंट पौधे, विभिन्न किस्मों के पाम, कटे फूल (डंठल सहित), कलात्मक पुष्प सज्जा एवं नक्काशी, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही आमजनों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से बागवानी को रोजगार और स्वरोजगार का एक प्रभावी माध्यम बनाया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है, बल्कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए भी आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। आधुनिक तकनीकों के उपयोग, नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के सहयोग से बागवानी अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर एक उन्नत, वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक कृषि प्रणाली का रूप ले रही है।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM