Israeli Attack: दक्षिणी गाजा में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर इजरायली हमला, 40 लोग मारे गए, 60 घायल

खबरे |

खबरे |

Israeli Attack: दक्षिणी गाजा में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर इजरायली हमला, 40 लोग मारे गए, 60 घायल
Published : Sep 10, 2024, 10:48 am IST
Updated : Sep 10, 2024, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Israeli Attack: Israeli attack on Palestinians tent camp in southern Gaza, 40 people killed, 60 injured
Israeli Attack: Israeli attack on Palestinians tent camp in southern Gaza, 40 people killed, 60 injured

जानकारी के अनुसार जिस शिविर पर हमला हुआ वह शिविर विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए था।

Israeli Attack: दक्षिणी गाजा में एक टेंट कैंप पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 60 घायल हुए हैं. नागरिक आपातकालीन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। 

जानकारी के अनुसार जिस शिविर पर हमला हुआ वह शिविर विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए था।  वो क्षेत्र के कई अन्य हिस्सो से भागकर यहां आए थे. गाजा के नागरिक सुरक्षा ने कहा कि खान यूनिस के अल-मवासी क्षेत्र में कम से कम 20 तंबू पर 10 सितंबर, मंगलवार की सुबह किए गए हमले में प्रभावित हुए। अल-मवासी क्षेत्र में खान यूनिस के पास स्थित इस कैंप पर कम से कम चार मिसाइलों से हमला किया गया। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

अल जज़ीरा अरबी ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि बचाव दल ने जीवित बचे लोगों की तलाश करते समय टेंट कैंप में 9 मीटर (30 फीट) तक गहरे गड्ढे पाए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने आग जलती देखी और इज़रायली टोही विमानों को ऊपर से चक्कर लगाते देखा। गाजा के नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता के अनुसार, घटनास्थल के शुरुआती आकलन के बाद यह कहा जा सकता है कि यह हमला "इस उन्मादी युद्ध में सबसे जघन्य नरसंहारों में से एक था।"

वहीं इजराइली सेना ने कहा है, कि उसने खान यूनिस में मानवीय क्षेत्र में स्थित हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया है।


(For more news apart from Israeli Attack: Israeli attack on Palestinians tent camp in southern Gaza, 40 people killed, 60 injured, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Tags: gaza

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM