Badshah Tettiri Song Controversy: ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को भेजा नोटिस
Published : Mar 6, 2026, 4:54 pm IST
Updated : Mar 6, 2026, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Badshah Tettiri song controversy
Badshah Tettiri song controversy

‘टटीरी’ गाने के बोल और वीडियो पर भी आपत्ति

Badshah Tettiri Song Controversy: हरियाणा के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनका हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी विवाद का कारण बना है। इस गाने को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। आयोग ने बादशाह को समन भेजते हुए 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

दरअसल, गाने के कुछ बोल और वीडियो में दिखाई गई कुछ तस्वीरों को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने में इस्तेमाल की गई शब्दावली आपत्तिजनक है और इससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग  ने रैपर बादशाह को समन जारी किया है। यह नोटिस पानीपत की सामाजिक संस्थानारी तू नारायणी  की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत के आधार पर जारी किया गया है। दोनों ने महिला आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत में खास तौर पर गाने की एक पंक्ति—“आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने”—पर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बोल महिलाओं के प्रति गलत संदेश देते हैं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

‘टटीरी’ गाने के बोल और वीडियो पर भी आपत्ति

टटीरी गाने के बोल के साथ-साथ इसके वीडियो को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर नाचते हुए दिखाया गया है। साथ ही कुछ दृश्यों में बच्चियों को अपने स्कूल बैग फेंकते हुए भी दिखाया गया है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के दृश्य बच्चों के लिए सही संदेश नहीं देते और समाज में गलत उदाहरण पेश कर सकते हैं।

इस मामले में रोहतक के एडवोकेट राज नारायण पंघाल ने भी हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी है। उनका कहना है कि वीडियो में नाबालिग बच्चियों को जिस तरीके से दिखाया गया है, वह बच्चों के अधिकारों और उनकी गरिमा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, इसलिए इसकी जांच जरूरी है।

वीडियो में स्कूल ड्रेस में बच्चियों को दिखाने पर विवाद पूरे विवाद को लेकर सहारण खाप ने भी आपत्ति दर्ज करवाई है. खाप का कहना है कि हरियाणवी संस्कृति और समाज से जुड़े गीतों में इस तरह की भाषा और दृश्य नहीं होने चाहिए. अब इस पूरे मामले में सभी की नजर 13 मार्च पर है, जब बादशाह को हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा. आयोग के सामने उनकी सफाई और पूरे मामले की सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

(For more news apart from Badshah Receives Notice from Haryana Women’s Commission Over ‘Tettiri’ Song Row news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM