South Africa News: दक्षिण अफ्रीका में बस पलटने से 12 यात्रियों की मौत, कई अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

South Africa News: दक्षिण अफ्रीका में बस पलटने से 12 यात्रियों की मौत, कई अन्य घायल
Published : Mar 11, 2025, 5:15 pm IST
Updated : Mar 11, 2025, 5:15 pm IST
SHARE ARTICLE
12 passengers killed in bus overturn in South Africa News In Hindi
12 passengers killed in bus overturn in South Africa News In Hindi

यह दुर्घटना जोहानिसबर्ग के मुख्य ओ.आर. टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक राजमार्ग पर सुबह हुई।

12 passengers killed in bus overturn in South Africa News In Hindi: दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग में मंगलवार को राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी।

जोहानिसबर्ग के एकुरहुलेनी आपात प्रबंधन के प्रवक्ता विलियम नथलाडी ने बताया कि आपात दल ने बस को सीधा करने का प्रयास किया ताकि यह पता लग सके कि बस के नीचे कोई और पीड़ित तो नहीं फंसा है। नथलाडी ने कहा ‘‘दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर हमने देखा कि पीड़ित सड़क पर लेटे थे।’’

यह दुर्घटना जोहानिसबर्ग के मुख्य ओ.आर. टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक राजमार्ग पर सुबह हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बस राजमार्ग के किनारे पर पलटी हुई थी। यह जोहानिसबर्ग के पूर्व में स्थित शहर कैटलहोंग से लोगों को ले जा रही थी। नथलाडी ने कहा कि चिकित्साकर्मियों ने 12 यात्रियों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। नथलाडी ने कहा कि अस्पताल ले जाए गए लोगों में चालक भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था और अधिकारी अब तक दुर्घटना के कारण का पता नहीं लगा पाए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

For More News Apart From 12 passengers killed in bus overturn in South Africa News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

 


 

Tags: south africa

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM