Canada News: कनाडा में पंजाबी मूल सोशल मीडिया स्टार नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से हमला
Published : Mar 5, 2026, 1:35 pm IST
Updated : Mar 5, 2026, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjabi-origin influencer Nancy Grewal stabbed to death at Canada
Punjabi-origin influencer Nancy Grewal stabbed to death at Canada

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

Canada News: कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। इस घटना ने कनाडा में बसे भारतीय समुदाय और सोशल मीडिया जगत में चिंता पैदा कर दी है। 45 साल की नैन्सी ग्रेवाल को उनके घर में घुसकर चाकू मारकर घायल किया गया।

कनाडा की लासाल पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात लगभग साढ़े 9 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली कि विंडसर इलाके में स्थित नैन्सी ग्रेवाल के घर में किसी व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में नैन्सी ग्रेवाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

बुधवार शाम कनाडा पुलिस के अधिकारी माइकल पियर्स ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल हमलावर की तलाश जारी है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

नैन्सी ग्रेवाल पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं। वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती थीं। उनके वीडियो काफी चर्चित रहते थे और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते थे।

नैन्सी ग्रेवाल अपने वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों और कट्टरपंथी विचारधारा की आलोचना करती थीं। इस वजह से उनकी हत्या को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी विशेष एंगल की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। इस घटना के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय में चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संभावित संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

(For more news apart from Punjabi-origin influencer Nancy Grewal stabbed to death at Canada news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM