अमेरिका के पास है भारत से 10 गुना बड़ा सोने का भंडार, जानिए किस देश के पास है कितना सोना?

खबरे |

खबरे |

अमेरिका के पास है भारत से 10 गुना बड़ा सोने का भंडार, जानिए किस देश के पास है कितना सोना?
Published : Aug 17, 2023, 5:27 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
America has 10 times more gold reserves than India
America has 10 times more gold reserves than India

इस मामले में दुनिया का कोई भी देश अमेरिका के आसपास भी नहीं है।

नई दिल्ली: सोने के प्रति भारतीयों का प्रेम जग जाहिर है. दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा खपत चीन में होती है, उसके बाद भारत का नंबर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश के पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है? जवाब है अमेरिका. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के खजाने में 8,133 टन सोना है।

इस मामले में दुनिया का कोई भी देश अमेरिका के आसपास भी नहीं है। जर्मनी इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जिसके केंद्रीय बैंक के खजाने में 3,355 टन सोना है। सोने के भंडार के मामले में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल है।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा सोने के भंडार वाले देशों की सूची में इटली तीसरे नंबर पर है। इस यूरोपीय देश के पास 2,452 टन सोने का भंडार है। फ्रांस के पास 2,437 टन सोना है और वह इस सूची में पांचवें नंबर पर है। अगला नंबर रूस का है. रूस के पास 2,330 टन सोना है। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने दूसरे देशों से अपना सोना भंडार वापस बुला लिया था. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश चीन इस सूची में छठे नंबर पर है। जिसके पास 2,113 टन सोने का भंडार है।

यूरोप के एक छोटे से देश स्विट्जरलैंड में 1,040 टन सोना है। इस लिस्ट में अगला नाम जापान का है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जापान के पास 846 टन सोने का भंडार है। इस लिस्ट में भारत नौवें नंबर पर है. भारत के पास 797 टन सोने का भंडार है, लेकिन वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत में आम लोगों के पास लगभग 25,000 टन सोना है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। दुनिया का लगभग नौ से दस प्रतिशत सोना भारतीयों के पास है।

डब्ल्यूजीसी इंडिया के एमडी सोमसुंदरम पीआरका कहना है कि दो साल पहले हुए एक अध्ययन के मुताबिक भारत के पास करीब 21,000-23,000 टन सोना था. अब इसके 24,000-25,000 टन तक पहुंचने का अनुमान है.

सोने के भंडार के मामले में भारत के बाद नीदरलैंड (612 टन), तुर्की (440 टन), ताइवान (424 टन), पुर्तगाल (383 टन), उज्बेकिस्तान (377 टन), सऊदी अरब (323 टन) और कजाकिस्तान (314 टन) हैं।  का नंबर आता है. आंकड़ों के मुताबिक, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के पास इस साल की दूसरी तिमाही में 64.66 टन सोना था. यानी भारत के पास पाकिस्तान से 12 गुना ज्यादा सोना है. इसी तरह वेनेजुएला के पास 161 टन सोने का भंडार है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM