मेक्सिको में गोलीबारी: भारतीय नागरिक की मौत, एक अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

मेक्सिको में गोलीबारी: भारतीय नागरिक की मौत, एक अन्य घायल
Published : Aug 22, 2023, 11:16 am IST
Updated : Aug 22, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
Firing in Mexico: Indian national killed, another injured
Firing in Mexico: Indian national killed, another injured

यह घटना शनिवार को हुई और हमलावरों ने भारतीय नागरिकों से 10,000 अमेरिकी डॉलर लूट लिए।

ह्यूस्टन: मेक्सिको सिटी में अज्ञात लुटेरों की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत हो गई और एक अन्य भारतीय घायल हो गया। भारतीय प्राधिकारियों ने मेक्सिको में अपने समकक्षों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। यह घटना शनिवार को हुई और हमलावरों ने भारतीय नागरिकों से 10,000 अमेरिकी डॉलर लूट लिए। भारतीय नागरिकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

‘एल यूनिवर्सल’ समाचार पत्र ने बताया कि दोनों पीड़ितों में से एक की गोलियां लगने से मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर खेद जताया और कहा कि वे पीड़ितों के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहयोग मुहैया करा रहे हैं।

दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘यह बहुत दुखद और हृदय विदारक घटना है। मेक्सिको में रह रहे एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूतावास और ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेक्सिको’ पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर प्रकार का समर्थन मुहैया करा रहे हैं। हम मेक्सिको के प्राधिकारियों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करते हैं।’’ उसने सोमवार को कहा, ‘‘दूतावास मेक्सिको सिटी में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारे जाने से एक भारतीय नागरिक की मौत होने की बेहद दुखद घटना के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और पीड़ित के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लगातार संपर्क में है।’’ ‘कैपिटल प्रॉसीक्यूटर ऑफिस’ ने घोषणा की है कि वह इस मामले पर भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM