India's 'Sagar Bandhu' Mission: वायुसेना के 2 विमान राहत सामग्री के साथ श्रीलंका के लिए रवाना
Published : Nov 30, 2025, 2:32 pm IST
Updated : Nov 30, 2025, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
2 IAF aircraft leave for Sri Lanka with relief material
2 IAF aircraft leave for Sri Lanka with relief material

श्रीलंका के बाद यह साइक्लोन रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराने वाला है।

Sri Lanka Floods Terror: श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग लापता हैं। श्रीलंका के बाद यह साइक्लोन रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराने वाला है, जिसके चलते SDRFऔर NDRF की टीमें अलर्ट मोड में कार्यरत हैं। दूसरी तरफ, श्रीलंका में तबाही के बाद भारत मदद के लिए आगे आया है और इसी के तहत ‘ऑपरेशन सागर बंधु’की शुरुआत की गई है।

yrdt

भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण हुई तबाही के मद्देनजर राहत कार्यों को मजबूती देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ त्वरित रूप से शुरू किया है। भारतीय वायुसेना ने 28/29 नवंबर 2025 की रात हिंडन वायुसेना अड्डे से एक ‘सी-130’ और एक ‘आईएल-76’ विमान तुरंत रवाना किए, जिन्होंने 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) कर्मियों और आठ टन उपकरणों को लेकर कोलंबो के लिए उड़ान भरी। 

yur

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित समुदायों की मदद के लिए आवश्यक राशन और महत्वपूर्ण सामग्री श्रीलंका पहुंचायी गई है। वायुसेना ने कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ की भावना को ध्यान में रखते हुए भारत इस कठिन समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।

भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए IAF के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी तैयार रखे गए हैं. त्रिवेंद्रम और हिंडन से कई निकासी उड़ानों की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही भिष्म क्यूब्स, मेडिकल सप्लाई और अन्य जरूरी राहत सामग्री भी श्रीलंका भेजी जा रही है. IAF का कहना है कि ज़िंदगियों को बचाना और पड़ोसी देशों की समय पर मदद करना उनकी प्राथमिकता है।

ytyty

29 नवंबर (रात) एक C-17 विमान ने पुणे से चेन्नई (तमिलनाडु) तक NDRF टीम और उनका उपकरण पहुंचाया. 30 नवंबर (सुबह): हिंडन एयरबेस से उड़ान भर चुका एक C-130 विमान NDRF का लोड लेकर श्रीलंका के लिए रवाना। एक IL-76 विमान पहले ही कोलंबो में लैंड कर चुका है. दोनों विमान आज (30 नवंबर) श्रीलंका से भारत लौटते समय फंसे हुए भारतीय नागरिकों को भी वापस लाएंगे।

इसके अलावा, वडोदरा में एक और C-17 विमान को NDRF टीम और उनके उपकरणों के साथ चेन्नई भेजने के लिए लोड किया जा रहा है। इसकी स्थिति जल्द अपडेट की जाएगी। NDRF की 80 सदस्यीय टीम के साथ अब तक हवाई और समुद्री मार्ग से लगभग 27 टन राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है।

(For more news apart from 2 IAF aircraft leave for Sri Lanka with relief material news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM