Pakistan News: पाकिस्तान में ‘IED’ विस्फोट में चार सैनिकों की मौत, तीन घायल

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान में ‘IED’ विस्फोट में चार सैनिकों की मौत, तीन घायल
Published : Jun 1, 2024, 1:44 pm IST
Updated : Jun 1, 2024, 1:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan News Four soldiers killed, three injured in 'IED' blast in Pakistan ( सांकेतिक फोटो)
Pakistan News Four soldiers killed, three injured in 'IED' blast in Pakistan ( सांकेतिक फोटो)

घटना के बाद सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

Pakistan News: पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिम क्षेत्र में एक ‘आईईडी’ विस्फोट में सेना के कम से कम चार जवान मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार देर शाम हुई जब सुरक्षाबल देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सरा बंग्ला और तारखानन इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि ‘आईईडी’ से किए गए विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के कम से कम चार जवानों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। विस्फोट में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।

पुलिस ने बताया, ‘‘मृतक जवानों की पहचान जुबैर, एजाज, फैसल और आसिफ के तौर पर की गयी है जबकि घायलों की पहचान कादिर, नजीब और रहमान के रूप में की गयी है। अभी किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदार नहीं ली है।’’(pti)

(For more news apart from Pakistan News Four soldiers killed, three injured in 'IED' blast in Pakistan, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM

Gurudwara Parmeshar Dwar Sahib पहुंचे Dr. Gurpreet Kaur

17 Apr 2025 5:58 PM

Mansa की बर्खास्त Police Lady Constable के साथी सोनू की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

16 Apr 2025 5:59 PM

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM