पाकिस्तान : आतंकी हमले में सेना के दो अधिकारियों की मौत

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान : आतंकी हमले में सेना के दो अधिकारियों की मौत
Published : Jul 4, 2023, 10:08 am IST
Updated : Jul 4, 2023, 10:08 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

रविवार के हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है।

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें सेना के कर्नल रैंक के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘आईएसपीआर’ ने एक बयान में कहा कि यह मुठभेड़ रविवार को प्रांत के बलोर क्षेत्र में उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों को एक आतंकवादी समूह की गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिली।

बयान में कहा गया है कि इस सूमह के आतंकवादी होशाब क्षेत्र में आईईडी लगाने के अलावा सुरक्षा बलों और नागरिकों पर गोलीबारी की कई घटनाओं में संलिप्त थे।

इसमें कहा गया कि आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल रैंक के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है।

रविवार के हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और छोटे अलगाववादी समूहों को अतीत में ऐसी घटनाओं में शामिल पाया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM