Pakistan News: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, चार बच्चे समेत सात घायल

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, चार बच्चे समेत सात घायल
Published : Dec 5, 2023, 5:53 pm IST
Updated : Dec 5, 2023, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
pakistan news
pakistan news

घायलों में सात से दस साल की उम्र के चार बच्चे भी शामिल हैं।

 Pakistan News:  पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में एक स्कूल के पास मंगलवार को एक आईईडी में विस्फोट होने से चार नाबालिग सहित सात लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट पेशावर में एक स्कूल और एक निजी बैंक के पास भीड़भाड़ वाली वारसाक रोड पर सुबह करीब नौ बजकर दस मिनट पर हुआ।

‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में सड़क के किनारे एक "सीमेंट के ब्लॉक" में रखे गए कम से कम चार किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। मिचनी गेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में सात लोग घायल हो गए। लेडी रीडिंग अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में सात से दस साल की उम्र के चार बच्चे भी शामिल हैं।

‘डॉन’ अखबार ने वारसाक के पुलिस अधीक्षक अरशद खान के हवाले से बताया कि विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। पेशावर लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता असीम खान ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे ने स्कूल की वर्दी नहीं पहन रखी थी। खान ने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है।

उनके हवाले से कहा गया, “विस्फोट में जबरन वसूली के पहलू पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना जल्दबाजी होगी कि हमले का निशाना कौन था।’’‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज' (पीआईसीएसएस) थिंक टैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत नवंबर में आतंकवादी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित हुआ और इस दौरान यहां 51 ऐसे हमलों में 54 लोगों की मौत हुई और 81 लोग घायल हुए। (pti)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM