Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव, इंटरनेट सेवाएं बंद होने के संकेत

खबरे |

खबरे |

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव, इंटरनेट सेवाएं बंद होने के संकेत
Published : Feb 7, 2024, 3:13 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan Election 2024 latest update on internet news in hindi
Pakistan Election 2024 latest update on internet news in hindi

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पूरी तरह से नजर रहेगी।

Pakistan Election 2024 News in Hindi: गुरुवार यानी 8 फरवरी 2024 को पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले ऐसे में चुनाव से पहले ही सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने के साथ ही कई आदेश भी जारी किए गए है। बता दें कि इस दौरान मतदान के दिन इंटरनेट कनेक्शन बंद करने की जानकारी सामने आ रही हैं। 

इंटरनेट सेवाओं को लेकर दी खास जानकारी

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री गोहर इजाज ने मंगलवार को इसे लेकर जानकारी साझा कि अगर उसे किसी जिले या प्रांत से अनुरोध मिलता है तो सरकार इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने पर विचार कर सकती है। मंत्री ने कार्यवाहक सूचना मंत्री मुर्तजा सोलांगी के साथ इस्लामाबाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान इसको लेकर जानकारी साझा की, उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी स्थान पर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन इसके साथ ही चुनाव को सही तरीके से करवाने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सरकार इस पर निर्णय ले सकती है। 

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तीन स्तर में होगी सुरक्षा

गौर हो की पाकिस्तान में होने वाले चुनाव को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पूरी तरह से प्रशासन की नजर रहेगी। सरकार बिना किसी जनहानि के शांतिपूर्ण चुनाव कराने का प्रयास कर रही है। गृह मंत्री ने भी मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार तीन लेयर में सुरक्षा मुहैया कराएगी। वहीं इस दौरान चुनाव को सही तरीके से करवाने के लिए कमांडो को तैनात किया जाएगा। ताकि चुनाव में किसी तरह की परेशानी न हो। 

 (For more news apart Pakistan Election 2024 latest update news  in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM