लाहौर में धुंध और खराब वायु गुणवत्ता के कारण स्कूल सप्ताह में तीन दिन रहेंगे बंद

खबरे |

खबरे |

लाहौर में धुंध और खराब वायु गुणवत्ता के कारण स्कूल सप्ताह में तीन दिन रहेंगे बंद
Published : Dec 7, 2022, 4:43 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 4:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Schools to remain closed for three days a week due to smog and poor air quality in Lahore
Schools to remain closed for three days a week due to smog and poor air quality in Lahore

सर्दी शुरू होने के बाद से ही लाहौर में हवा की गुणवत्ता काफी हद तक खराब हो गई है।

लाहौर : प्रांतीय राजधानी लाहौर में धुंध और खराब वायु गुणवत्ता के बीच पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने बुधवार को एक अदालत के आदेश के बाद सप्ताह में तीन दिन के लिए विद्यालयों को बंद करने की घोषणा की। सर्दी शुरू होने के बाद से ही लाहौर में हवा की गुणवत्ता काफी हद तक खराब हो गई है।

पंजाब सरकार ने लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश पर हफ्ते में तीन दिन विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है।

पंजाब शिक्षा विभाग की अधिसूचना में कहा गया है, “लाहौर उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह सूचित किया जाता है कि मौजूदा धुंध की स्थिति के कारण, जिला लाहौर के सभी सार्वजनिक और निजी विद्यालय अगले आदेश तक रविवार को साप्ताहिक अवकाश के अलावा हर शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे।”

पंजाब के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने धुंध को एक ‘आपदा’ करार दिया है। इलाही ने अधिकारियों को धुंध कम करने के लिए एक प्रभावी योजना अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने फसल अवशेष में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM