Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के बीच इंटरनेट सेवाएं बंद

खबरे |

खबरे |

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के बीच इंटरनेट सेवाएं बंद
Published : Feb 8, 2024, 1:08 pm IST
Updated : Feb 8, 2024, 1:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan Elections 2024 voting today
Pakistan Elections 2024 voting today

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने के पीछे "कानून और व्यवस्था बनाए रखने" की आवश्यकता का हवाला दिया है।

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आज आम चुनाव हो रहे हैं. मतदान सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुका है. वहीं इस बीच चुनाव के मद्देनजर आज यानी गुरुवार को पूरे पाकिस्तान में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने के पीछे "कानून और व्यवस्था बनाए रखने" की आवश्यकता का हवाला दिया है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "देश भर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।" बुधवार को हिंसा की घटनाओं में हताहतों की संख्या का जिक्र करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि हमलों में 'कीमती जिंदगियों' के नुकसान के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय आवश्यक हैं।

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के कारण समाचार एजेंसी एएफपी के पत्रकार राजधानी इस्लामाबाद में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सके. इसके अलावा कई लोग सोशल मीडिया पर भी इंटरनेट बंद होने की शिकायत कर रहे हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम धमाकों में 28 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हो गए. इन हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है.

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया. माना जा रहा है कि इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, क्योंकि उन्हें सेना का समर्थन हासिल है. वोटिंग सुबह शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चलेगी. इन चुनावों में देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। आज देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

(For more news apart from ‘Pakistan Elections 2024 News In Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM