Pakistan Elections: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, पूर्व PM इमरान खान ने किया मतदान

खबरे |

खबरे |

Pakistan Elections: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, पूर्व PM इमरान खान ने किया मतदान
Published : Feb 8, 2024, 11:09 am IST
Updated : Feb 9, 2024, 2:35 pm IST
SHARE ARTICLE
 Pakistan elections 2024 voting today
Pakistan elections 2024 voting today

मतदान सुबह शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया और माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आ सकती है क्योंकि इसे सेना का समर्थन प्राप्त है।

मतदान सुबह शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे। आज देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मतदान पूरा होने के तत्काल बाद वोटों की गिनती प्रारंभ हो जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है। आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान कर सकेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने डाक मतपत्र से किया मतदान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और जेल में बंद अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। डॉन न्यूज की खबर के अनुसार, हालांकि खान की पत्नी बुशरा बीबी मतदान में भाग नहीं ले पाईं क्योंकि डाक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया और गिरफ्तार किया गया।.


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM