पाकिस्तान ट्रेन हादसा : रेलवे ने लापरवाही के लिए छह अधिकारियों को किया निलंबित

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान ट्रेन हादसा : रेलवे ने लापरवाही के लिए छह अधिकारियों को किया निलंबित
Published : Aug 9, 2023, 3:50 pm IST
Updated : Aug 9, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

मृतकों के परिवारों को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान रेलवे ने सिंध प्रांत में हुए ट्रेन हादसे के बाद कथित लापरवाही के लिए एक मंडलीय इंजीनियर तथा कार्य प्रबंधक समेत छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। रेलवे और विमानन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने नेशनल असेंबली में इस दुखद घटना के बारे में जानकारियां साझा की और ट्रेन हादसे के लिए पटरी क्षतिग्रस्त होने की वजह बताई।

कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस रविवार को कराची से 275 किलोमीटर दूर नवाबशाह जिले में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गयी थी जिसमें कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई थी। इस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और मृतकों के परिवारों को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है।

मंत्री ने घटना की वजह बताते हुए कहा कि कराची से प्रस्थान के वक्त एक बोगी के दो पहिये जाम हो गए थे। इसके अलावा घटनास्थल के समीप रेल की पटरी भी क्षतिग्रस्त थी। रफीक ने मंगलवार को सदन में कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है और कुछ दिन में रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इससे पहले, पाकिस्तान के रेल मंत्रालय ने अधिकारियों के निलंबन के लिए एक अधिसूचना जारी की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM