Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत
Published : Oct 10, 2024, 2:23 pm IST
Updated : Oct 10, 2024, 2:23 pm IST
SHARE ARTICLE
terrorist attack in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa 2policemen killed news
terrorist attack in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa 2policemen killed news

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Terrorist attack in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa 2 policemen killed news In Hindi: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान पुलिस की एक वैन पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घात लगा कर किए गए हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए।

आतंकियों ने टैंक जिले के पठान कोट के पास पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया। घायलों को जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले बुधवार को प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने शिया समुदाय के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कोहाट जिले के ओल्ड जेल रोड पर कबायली जिला ओरकजई निवासी हामिद असकरी की दो अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।

इस बीच, छुट्टी पर अपने परिवार से मिलने आए फ्रंटियर कोर (एफसी) के एक सैनिक को बुधवार को टैंक जिले से अगवा कर लिया गया। पाकिस्तानी तालिबान से संबद्ध गुटों ने अपहरण की जिम्मेदारी ली है।(pti)

(For more news apart from  terrorist attack in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa 2 policemen killed news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बापू बलकौर सिंह की दिमाग को खोल देने वाली बातें, बादलों की पंथक राजनीति की खोल दी पोल

01 Apr 2025 1:56 PM

'हमें खुशी है कि हमारी उम्मीद से ज्यादा उसे सजा मिली बलात्कारी बजिंदर को', पीड़ित महिला का पति आया कैमरे के सामने

01 Apr 2025 1:51 PM

पंजाब को मिला Advocate Gernal... मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद, देखें इंटरव्यू

31 Mar 2025 5:48 PM

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM