Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत
Published : Nov 13, 2023, 6:32 pm IST
Updated : Nov 13, 2023, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Road accidents Pakistan
Road accidents Pakistan

हादसों में महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत का खबर सामने आई है

Road accidents in Punjab province of Pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत का खबर सामने आई है

पुलिस के मुताबिक लाहौर के पॉश इलाके - डिफेंस हाउसिंग ऑथॉरिटी- (डीएचए) में रविवार की शाम दो कारों के बीच हुई घातक टक्कर में एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना डीएचए के एक किशोर लड़के के लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस सिलसिले में लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले किशोर अफनान शफाकत को मौके से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने बताया कि किशोर दूसरी कार से रेस लगा रहा था और इसी दौरान उसने एक अन्य कार को टक्कर मार दी।

सोमवार को हुई दूसरी घटना

दूसरी घटना में सोमवार को लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में एक कार और बस के बीच टक्कर के दौरान छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के थे। रेस्क्यू 1122 के अनुसार, मंजूर हुसैन अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से लाहौर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बस से शेखपुरा रोड पर उनकी कार की टक्कर हो गई।

हादसा इतना घातक था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस चालक भी मारा गया।  सात बस यात्रियों को चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। (pti)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM