Asim Munir vs Imran Khan: 'घर की महिलाओं को निशाना बना रहे आसिम मुनीर' पूर्व PM इमरान खान ने लगाए गंभीर आरोप
Published : Sep 14, 2025, 5:05 pm IST
Updated : Sep 14, 2025, 5:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Imran Khan accuses Munir of targeting wife, sister under Dacoits & Duffers rule News in hindi
Imran Khan accuses Munir of targeting wife, sister under Dacoits & Duffers rule News in hindi

'मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ जितने भी अत्याचार हो रहे हैं, वे सब आसिम मुनीर के आदेश पर हो रहे हैं: इमरान खान

Asim Munir vs Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान खान का कहना है कि जनरल मुनीर उनके परिवार की महिलाओं को निशाना बना रहे हैं और उन्होंने सारी नैतिकता खो दी है। इमरान ने यह भी कहा कि मुनीर देश को "डकैत और डफर्स अलायंस" के तहत चला रहे हैं, जो उनके अनुसार भ्रष्टाचार और अक्षमता का प्रतीक है। इमरान खान फिलहाल जेल में बंद हैं और उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने पहले भी सेना और न्यायपालिका पर निशाना साधा है।

इमरान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ जितने भी अत्याचार हो रहे हैं, वे सब आसिम मुनीर के आदेश पर हो रहे हैं. हमारा देश इस समय 'आसिम लॉ' के तहत चल रहा है।मुनीर ने सारी नैतिकता खत्म कर दी है और 'डकैत और डफर्स अलायंस' के जरिए राज कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि मेरे परिवार की महिलाओं तक को निशाना बनाया जा रहा है.'

इमरान ने मुनीर पर अपनी बहन अलीमा खान के खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'मेरी बहनें और मेरी पत्नी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. अलीमा खान सिर्फ मेरा संदेश लोगों तक पहुंचाती हैं। उनके खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा है, वह शर्मनाक है और इस बात का सबूत है कि देश पर थोपी गई। 

 इमरान ने कहा, 'उन्होंने कभी मुझसे किसी मंत्री, टिकट-होल्डर या सीनेटर को नॉमिनेट करने को नहीं कहा. वह राजनीतिक संदेश नहीं भेजतीं। वह अकेली कोठरी में कैद हैं और उनका बाहर किसी भी राजनीतिक शख्स से कोई संपर्क नहीं है। उन्हें सिर्फ इसलिए जेल में रखा गया है क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं।

(For more news apart from Imran Khan accuses Munir of targeting wife, sister under Dacoits & Duffers rule News in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM