Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह लोग घायल

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह लोग घायल
Published : Jan 16, 2024, 3:29 pm IST
Updated : Jan 16, 2024, 3:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan News: Six people injured in suicide attack in Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan
Pakistan News: Six people injured in suicide attack in Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan

पाकिस्तान में 2022 के बाद से सशस्त्र समूहों के हमलों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है।

Pakistan News: पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले की मीर अली तहसील में मचाई क्षेत्र की घुंडीसर जांच चौकी के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।

उन्होंने कहा कि हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बन्नू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। सुरक्षाबलों ने हमले के षड्यंत्रकारियों को पकड़ने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जो देर रात तक जारी रहा। किसी भी समूह ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें:  Punjab News: अलगाववादी नेता पन्नू ने दी CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, इस दिन करेगा हमला

पाकिस्तान में 2022 के बाद से सशस्त्र समूहों के हमलों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है। प्रतिबंधित समूह तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और सरकार के बीच संघर्षविराम समझौता 2022 में समाप्त होने के बाद से ये हमले बढ़े हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 300 से अधिक हमले हुए हैं, जिनमें से अधिकतर की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली है।

  (For more news apart from Pakistan News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM