तूफान बिपारजॉय से काफी हद तक बच गया पाकिस्तान

खबरे |

खबरे |

तूफान बिपारजॉय से काफी हद तक बच गया पाकिस्तान
Published : Jun 16, 2023, 4:47 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan was largely saved from Cyclone Biparjoy
Pakistan was largely saved from Cyclone Biparjoy

जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान तैयार था, लेकिन काफी हद तक चक्रवात की तीव्रता से बच गया।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान काफी हद तक चक्रवात बिपारजॉय की तीव्रता से बच गया, जो शुक्रवार को गुजरात में तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया। सिंध प्रांत के तटीय शहर केटी के लोगों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई थी और वे अब अपने घरों को लौट रहे हैं। अब पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि चक्रवात बिपारजॉय कमजोर होकर ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ (वीएससीएस)से ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (एससीएस) में बदल गया है।

पीएमडी ने अपने नए परामर्श में कहा है कि ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ बिपारजॉय भारतीय राज्य गुजरात के तट (जखौ बंदरगाह के पास) को पार करने के बाद कमजोर होकर ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है। परामर्श में कहा गया है कि आज दोपहर तक इसके और कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ (सीएस) में बदलने का अनुमान है और बाद में शाम तक यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान तैयार था, लेकिन काफी हद तक चक्रवात की तीव्रता से बच गया। सिंध में सुजावल जैसे तटीय इलाके समुद्री लहरों से जलमग्न हो गए, लेकिन ज्यादातर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।” उन्होंने बचाव कार्य में समन्वय के लिए संबंधित सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को वापस उनके घर भेजने के बारे में चर्चा के लिए अधिकारी आज बैठक करेंगे। सिंध सरकार ने विभिन्न संवेदनशील जिलों से 67,367 लोगों को सुरक्षित निकाला था और उनके ठहरने के लिए 39 राहत शिविर बनाए थे।

इस बीच, कराची शहर के एक बार फिर चक्रवात से बच जाने के बाद पुरानी बहस तेज हो गई कि क्या शहर को इसके 'संरक्षक संत' ने फिर बचा लिया। मीडिया की एक खबर के अनुसार, "कराची के कुछ स्थानीय लोग और विशेष रूप से दरगाह अब्दुल्ला शाह गाजी के अनुयायियों का मानना है कि यहां दफनाए गए सूफी संत के चमत्कार के कारण कराची तूफान से बच गया है।"

कायदे आजत विश्वविद्यालय में पृथ्वी विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. मोनालिसा ने बीबीसी से कहा कि कराची तीन प्लेट (भारतीय, यूरेशियन और अरब) की सीमा पर स्थित है, जो किसी भी तूफान के लिए प्राकृतिक अवरोधक हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM