पाकिस्तान में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो सैनिकों की भी मौत

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो सैनिकों की भी मौत
Published : Oct 17, 2023, 3:03 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 3:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan Army (file photo)
Pakistan Army (file photo)

किसी भी आतंकी समूह ने अभी तक घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पेशावर : अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुईं दो भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इस दौरान दो सैनिकों की भी मौत हो गई। पाकिस्तान की सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, ‘‘मुठभेड़ सोमवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान जिलों में हुई, जिसमें दो सैनिक भी मारे गए।’’

पहली मुठभेड़ दक्षिण वजीरिस्तान जिले के अस्मान मुंजा इलाके में हुई जिसमें सैनिकों ने एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि दूसरा घायल हो गया। सेना के बयान में कहा गया कि मुठभेड़ में एक सैनिक की भी जान गई। दूसरी मुठभेड़ उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरान शाह इलाके में हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में भी एक सैनिक की मौत हुई। किसी भी आतंकी समूह ने अभी तक घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM