पाकिस्तान के सिंध में गहरे खाई में गिरी सवारी से भड़ी वैन , 20 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के सिंध में गहरे खाई में गिरी सवारी से भड़ी वैन , 20 लोगों की मौत
Published : Nov 18, 2022, 3:12 pm IST
Updated : Nov 18, 2022, 3:12 pm IST
SHARE ARTICLE
20 people died as a van carrying passengers fell into a deep gorge in Pakistan's Sindh
20 people died as a van carrying passengers fell into a deep gorge in Pakistan's Sindh

घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब महिलाओं और बच्चों समेत श्रद्धालुओं को लेकर सूबे के खैरपुर से सहवान शरीफ की ओर जा रही यात्री वैन...

कराची :  पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित सिंध प्रांत में एक वैन के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से 12 बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब महिलाओं और बच्चों समेत श्रद्धालुओं को लेकर सूबे के खैरपुर से सहवान शरीफ की ओर जा रही यात्री वैन खैरपुर के पास सिंधु राजमार्ग पर बाढ़ के पानी के लिए बनाए गए गड्ढे में गिर गई।

दुनिया टीवी ने बताया कि 12 बच्चों सहित 20 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, शवों को निकालकर सैयद अब्दुल्ला शाह संस्थान, सहवान शरीफ भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी इमरान कुरैशी ने कहा कि वैन खैरपुर जिले से यात्रियों को सहवान में एक प्रसिद्ध सूफी दरगाह ले जा रही थी।

सिंधु नदी में पानी के प्रवाह को तेज करने के लिए सिंधु राजमार्ग से आगे, 30 फुट चौड़ा गड्ढा बनाया गया था। करीब दो माह से यह गड्ढा पानी से भरा था।

तीन दशकों में रिकॉर्ड बारिश से देश की सबसे भयानक बाढ़ के कारण पाकिस्तान अभूतपूर्व पीड़ा से गुजरा है। बाढ़ की वजह से 1,600 से अधिक लोगों की जान चली गई और कई सड़क तथा पुल क्षतिग्रस्त हो गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही के कारण गड्ढे को दो महीने से बंद नहीं किया गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

Location: Pakistan, Sindh, Karachi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM