पाकिस्तान: इमरान खान ने 23 दिसंबर को प्रांतीय विधानसभाएं भंग करने का किया ऐलान

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: इमरान खान ने 23 दिसंबर को प्रांतीय विधानसभाएं भंग करने का किया ऐलान
Published : Dec 18, 2022, 12:19 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Imran Khan announces dissolution of provincial assemblies on December 23
Pakistan: Imran Khan announces dissolution of provincial assemblies on December 23

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की है कि अगस्त 2023 में सरकार का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगला आम चुनाव होगा।

लाहौर : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित घोषणा की कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में उनकी पार्टी की सरकारें 23 दिसंबर को प्रांतीय विधानसभाएं भंग कर देंगी ताकि नए सिरे से चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो सके।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान ने शनिवार शाम लाहौर स्थित अपने आवास से वीडियो लिंक के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि केवल नए सिरे से चुनाव ही देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं। इस दौरान पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री भी खान के साथ थे।

उन्होंने प्रांतीय विधानसभाओं को भंग करने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा, “हम दिवालिया होने की ओर बढ़ रहे हैं और केवल नए सिरे से व निष्पक्ष चुनाव ही पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।”

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की है कि अगस्त 2023 में सरकार का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगला आम चुनाव होगा।

खान ने कहा कि पीएमएल-एन गठबंधन सरकार देश भर में नए सिरे से चुनाव कराने के लिए सहमत हो या नहीं, उनकी घोषणा से यह सुनिश्चित होगा कि दोनों विधानसभाओं के भंग होने के बाद पाकिस्तान के 65 फीसदी हिस्से में चुनाव कराने पड़ेंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM