Pakistan में भारी बारिश ने मचाई तबाही; 87 लोगों की मौत, 82 हुए घायल, 2500 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

खबरे |

खबरे |

Pakistan में भारी बारिश ने मचाई तबाही; 87 लोगों की मौत, 82 हुए घायल, 2500 से अधिक घर क्षतिग्रस्त
Published : Apr 20, 2024, 1:05 pm IST
Updated : Apr 20, 2024, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Heavy rain in Pakistan
Heavy rain in Pakistan

सबसे ज्यादा नुकसान और जानमाल की हानि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से हुई है

Pakistan News: पाकिस्तान में इस सप्ताह बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में करीब 87 लोगों की मौत हो गई और 82 लोग घायल हो गए. यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी. पाकिस्तान के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनडीएमए ने शुक्रवार को कहा कि बारिश के कारण देश भर में 2,715 घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग संरचनात्मक पतन, बिजली गिरने और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मारे गए हैं।

एनडीएमए ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान और जानमाल की हानि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से हुई है। यहां भारी बारिश के कारण 36 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए. इसके बाद पूर्वी पंजाब प्रांत में 25 लोगों की मौत और आठ के घायल होने की खबर है.

एनडीएमए ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में कुल 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारी बारिश के कारण 11 लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए।

पाक पीएम ने दिए ये निर्देश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बारिश से हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने और बारिश एवं भूस्खलन के कारण बंद सड़कों को खोलने के काम में तेजी लाने की सलाह दी.

(For more news apart from  due to heavy rains in Pakistan 87 people died, 82 were injured, more than 2500 houses damaged, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM