Pakistan News : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों और पुलिस के बीच गोलीबारी, दो स्कूली छात्रों की मौत

खबरे |

खबरे |

Pakistan News : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों और पुलिस के बीच गोलीबारी, दो स्कूली छात्रों की मौत
Published : Nov 24, 2023, 5:03 pm IST
Updated : Nov 24, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Firing between terrorists and police in Khyber Pakhtunkhwa province, two school students died.
Firing between terrorists and police in Khyber Pakhtunkhwa province, two school students died.

पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान आठवीं कक्षा के दो छात्रों की भी मौत हो गई।

पेशावर : पाकिस्तान के तनावग्रस्त खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (केपीके) में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और एक वांछित आतंकी के बीच गोलीबारी में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को टांक जिले के कोट आजम इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी में वांछित आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान आठवीं कक्षा के दो छात्रों की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मारे गये आतंकियों के कब्जे से बंदूकें, गोला-बारूद, दो हथगोले और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पाकिस्तान में हाल के महीनों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिये हैं तथा उग्रवादियों और अलगाववादी समूहों की आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। इन घटनाओं के बीच, सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने भी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को चार अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में दो सैनिकों सहित नौ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। एक अन्य प्रांत, बलूचिस्तान में भी सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया और अभियान के दौरान पिस्तौल, ग्रेनेड, विस्फोटक लगी मोटर साइकिल और अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया। (PTI) 

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM