Pakistan Karachi Fire: कराची के शॉपिंग मॉल में लगी भयानक आग, 11 लोग जिंदा जले

खबरे |

खबरे |

Pakistan Karachi Fire: कराची के शॉपिंग मॉल में लगी भयानक आग, 11 लोग जिंदा जले
Published : Nov 25, 2023, 5:35 pm IST
Updated : Nov 25, 2023, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
A terrible fire broke out in a shopping mall in Karachi
A terrible fire broke out in a shopping mall in Karachi

आज सुबह करीब सात बजे दूसरी मंजिल पर लगी आग ने शॉपिंग मॉल की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया,..

Pakistan Karachi Fire: पाकिस्तान में कराची शहर के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है, जबकि छह अन्य घायल हो गए। 

मिली जानकारा के अनुसार आज सुबह करीब सात बजे दूसरी मंजिल पर लगी आग ने शॉपिंग मॉल की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया,बता दें कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने की वजह क्या थी. आग पर काबू पाने और इमारत में मौजूद लगभग 42 लोगों को बचाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां और करीब 50 दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर बुलाया गया. 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुबीन अहमद ने कहा कि आग में 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हैं। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए इमारत की बिजली आपूर्ति काटनी पड़ी। उन्होंने आगे बताया कि, ''हमारे दल अब भी इमारत में खोजबीन कर रहे हैं ताकि उसमें फंसे किसी भी व्यक्ति को निकाल लिया जाए। हमने 42 लोगों को बचाया है जिनमें सभी पुरुष हैं और वे आज सुबह करीब सात बजे आग लगने के समय इमारत में मौजूद थे।''

कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने कहा कि आग लगने की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन पुलिस अधिकारी सुम्मैया सैयद ने कहा कि अब तक 11 शव दो अस्पतालों में लाए गए हैं। नौ शवों को जिन्ना अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो अन्य को सिविल अस्पताल ले जाया गया। बचाए गए लोगों में से छह की हालत गंभीर है। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM